फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP members laden car fired, killing a six injured

भाजपाइयों से भरी कार पलटी, एक की मौत छह घायल

Tue, 25 Oct 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 25 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
BJP members laden car fired, killing a six injured
जमीन पर लेट कर इलाज कराते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होकर महोबा से गांव लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताआें की तेज रफ्तार कार आटा हाईवे स्थित साई मंदिर के पास अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। इसमें एक कार्यकर्ता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर कालपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


कराया। इनमें एक कार्यकर्ता की हालत गंभीर होने पर उसे डाक्टराें ने कानपुर रेफर कर दिया। आटा थाना के गांव संदी निवासी पंकज कुमार (42) पुत्र रामबावू अपने गांव के ही साथियाें के साथ कार से सोमवार को महोबा में पीएम की रैली में कार से गया था। देर रात करीब 11 बजे सभी लोग गांव लौट रहे थे। देर रात जब उसकी कार आटा थाना के हाईवे
विज्ञापन


स्थित सांई मंदिर के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पंकज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी रामपाल (40), राजकुमार (35), देवदत्त (30), शिवकांत (35)
विज्ञापन
विज्ञापन


,वकील (25), भूरे (28) घायल हो गए। सूचना पाकर कालपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से देवदत्त को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की जानकारी होने पर बदहवास परिजन पोस्टमार्टम हाउस आए और रोने बिलखने लगे।

नहीं आए भाजपा नेता
हादसे में कार्यकर्ता की मौत व छह लोगों के घायल होने के बाद भी कोई नेता अपने कार्यकर्ताआें की सुध लेने नहीं आया। बताते चलें कि इस बार कालपी विधान सभा से ही कई दावेदार भगवा चोला ओढ़ने की तैयारी में है लेकिन जब कार्यकर्ताआें की बात आई तो उनकी मदद को कोई भी नेता नहीं आया। इससे परिजनाें में रोष है।


भाजपा देगी आश्रित को आर्थिक मदद
हादसे में कार्यकर्ता पंकज की मौत पर पार्टी की ओर से आश्रित को आर्थिक मदद दी जाएगी। जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल को प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रेदश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने आश्वस्त किया है कि मृतक, एवं घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद पार्टी की ओर से दी जाएगी। इसके अलावा हर संभव मदद करने के लिए पूरी पार्टी परिवार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed