Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP declared in-charges for all three assembly seats of Jalaun

Jalaun News: भाजपा ने जालौन की तीनों विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रभारी

Thu, 12 Nov 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
BJP declared in-charges for all three assembly seats of Jalaun
उरई। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की संस्तुति के बाद पार्टी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों के प्रभारियों की घोषणा की है। जारी सूची में जालौन जिले की तीनों विधानसभा सीटों को भी शामिल किया गया है। पार्टी ने माधौगढ़, कालपी और उरई विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग नेताओं को प्रभारी नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


जारी सूची के अनुसार, माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र जैन, कालपी से चंद्रभान राय और उरई सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से अशोक गिरि को प्रभारी बनाया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने की जिम्मेदारी तय की है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर इस समय भाजपा के विधायक हैं। माधौगढ़ से मूलचंद्र निरंजन, कालपी से विनोद चतुर्वेदी और उरई सुरक्षित सीट से गौरीशंकर वर्मा विधायक हैं। इनमें कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी पहले समाजवादी पार्टी में थे। उन्होंने 14 अक्तूबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उनके भाजपा में आने के बाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर पार्टी का प्रतिनिधित्व हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में माधौगढ़ और उरई सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि कालपी सीट सपा के खाते में गई थी। अब कालपी विधायक के भाजपा में शामिल होने से जिले का राजनीतिक समीकरण बदल चुका है। ऐसे में तीनों सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।


नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन की गतिविधियों, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनप्रतिनिधियों और संगठन के बीच समन्वय तथा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने जैसे कार्यों में भूमिका निभाएंगे। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियों के साथ पार्टी तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को किस तरह मजबूत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed