फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP changed 13 divisional presidents, 90 percent young faces

Jalaun News: भाजपा ने बदले 13 मंडल अध्यक्ष, 90 फीसदी युवा चेहरे

Wed, 17 Jan 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
BJP changed 13 divisional presidents, 90 percent young faces
उरई। युवाओं की दम पर लोकसभा चुनाव जीतने का ग्राफ तैयार कर रही भाजपा की जिले की टीम में भी अधिकतम 40 वर्ष तक के नेताओं को कमान सौंपी जा रही है।
विज्ञापन

जिले के 19 मंडल अध्यक्षों में 13 चेहरे बदले गए हैं। जो नए चेहरे हैं, सभी युवा है। इसके साथ जिले के सभी मंडल अध्यक्षों में 90 फीसदी युवाओं के हाथ में कमान आ गई है। नई सूची के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों की ओबीसी के मतदाताओं को भी साधने की कोशिश की गई है। वहीं, जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने सभी मंडल अध्यक्षों का कार्यालय में स्वागत किया।

भाजपा के जिला स्तर पर टीम में परिवर्तन करने की तैयारी की एक्सक्लूसिव खबर अमर उजाला ने नौ जनवरी को प्रकाशित की थी। उसके एक सप्ताह बाद नए चेहरे के नाम भी भाजपा ने सार्वजनिक कर दिए थे। जिला मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि माधौगढ़ में शत्रुघन सिंह को हटाकर कमलापत कुशवाहा, बंगरा में संयोजक संदीप भदौरिया को अध्यक्ष बना गया है। वहीं, ईटों में गजेंद्र राजपूत के स्थान पर योगेश त्रिपाठी, कोंच ग्रामीण में दशरथ पटेल के स्थान पर सर्वेश निरंजन को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

कोंच नगर सुनील लोहिया ही मंडल अध्यक्ष रहेंगे। नदी गांव पिंटू उपाध्याय के स्थान पर अनुराग खरे, इटौरा राहुल परिहार के स्थान पर राघवेंद्र कुशवाह को मंडल अध्यक्ष बनाया है। कदौरा जगत विश्वकर्मा की जगह अरुण शुक्ला, कालपी में अमित पांडेय की जगह भारत यादव, कुठौंद अमित मिश्रा की जगह रुद्र प्रताप सिंह, बाबई में अनूप सेंगर की जगह संतोष प्रजापति को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवा में रिशाल सिंह ही मंडल अध्यक्ष रहेंगे। उरई प्रथम में अरुण गुप्ता के स्थान पर आकाश गहोई और उरई द्वितीय में वीर चतुर्वेदी की जगह अमित समाधिया को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, डकोर में मंगल राजपूत, एट में ब्रजेश निरंजन, जालौन नगर में अभय राजावत, रामपुरा में प्रमोद कठेरिया ही रहेंगे। जालौन ग्रामीण में मनोज बादल के स्थान पर उपेंद्र गुर्जर को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed