फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP announced its first list of District Committees

भाजपा जिला कार्यकारिणी की पहली सूची जारी

Wed, 29 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन Updated Wed, 29 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP announced its first list of District Committees
प्रतीकात्मक। - फोटो : amar ujala

भाजपा जिला कार्यकारिणी की पहली सूची बुधवार को जारी कर दी गई। इसमें तीन महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष, छह मंत्री व एक को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। पूर्व की कार्यकारिणी में शामिल दो पदाधिकारियों का ओहदा बढ़ाया गया है। अवध शर्मा को एक बार फिर से उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने जिला कार्यकारिणी की पहली सूची जारी की है। इसमें जिला कार्यकारिणी सदस्य घोषित नहीं किए गए हैं। अवध शर्मा को एक बार फिर से उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी भी रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बृजभूषण सिंह कुशवाहा, विनोद गुर्जर, रवींद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र पांडेय, पूजा सेंगर, वीरेंद्र निरंजन, देवेंद्र यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। देवेंद्र यादव इससे पहले जिला मंत्री थे। किशोरी लाल राजपूत, नीरज श्रीवास्तव, नवीन गुप्ता को महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार अग्रवाल नगर कार्यकारिणी में रहे हैं और अब कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामप्रकाश निषाद, अनीता वर्मा, आलोक मिश्रा, अक्षय त्रिपाठी, गुरुप्रसाद शर्मा व अनीता सोलंकी को मंत्री बनाया गया है। कार्यकारिणी में वरिष्ठों को तवज्जो दी गई है, तो वही चहेतों को भी ओहदा देकर अपना विश्वास पात्र बनाए रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed