फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike riding youth dies due to pickup collision

Jalaun News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 25 Apr 2024 05:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to pickup collision
उरई। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। भतीजा गंभीर घायल हो गया। चालक पिकअप समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के तरसौल निवासी रविंद्र (45) शादियों में बैंड बजाता था। मंगलवार को वह अपने भतीजे रोहित (18) के साथ सिरसाकलार में एक शादी समारोह में बैंड बजाने जा रहा था। छानी अहीर गांव के पास उसकी बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीर की सूचना पर पहुंचे रविंद्र के भाई सर्वेश ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। रविंद्र की मौत से पत्नी रामकुमारी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ब्रजेश बहादुर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed