{"_id":"66773b6baa69993bda02d19a","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-vehicle-orai-news-c-224-1-ka11004-116257-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
आटा। घर से लौट रहे युवक की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मेडिकल काॅलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पिया मवई गांव निवासी अनुज कुमार (28) शुक्रवार को ससुराल कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव गया था। वहां से बुआ के गांव नवलपुरा गया था। रात नौ बजे वह घर लौट र हा था, आटा स्थित स्टेट बैंक के सामने किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाए होने की वजह से उसके सिर पर गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। छोटे भाई प्रदीप ने बताया कि अनुज दोनों भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके एक छह माह का बच्चा है। वह बिहार में रहकर पानी पूरी का धंधा करते थे। उनकी मौत से पत्नी लडैता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पिता अमर चंद्र की नौ माह पहले मौत हो गई थी। बड़ा भाई ही पूरे परिवार का सहारा था। उसकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
परिवार से बिना मिले ही चली गई जान
आटा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मबई गांव निवासी युवक अनुज उर्फ गोलू बिहार में रहता था। बृहस्पतिवार को वह बिहार से लौट आया था। बाइक ससुराल पड़री में खड़ी होने पर वह उसे लेने के लिए घर न जाकर सीधे ससुराल पहुंच गया। वहां सभी से मिलने के बाद वह बुआ से मिलने बाइक से नवलपुरा पहुंच गया। सभी से मिलने के बाद वह घर लौट रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि सभी उसके आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन भगवान ने उसे मिलने भी नहीं दिया।