फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike riders youth killed in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 14 Jan 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन।
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन। Updated Thu, 14 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike riders youth killed in a road accident

उरई जालौन। एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक जालौन से अपने घर उरई लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जब हादसा हुआ तो युवक हेलमेट नहीं पहने था।

विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार मनीष कुमार पुत्र हरिकिशन निवासी नया पटेल नगर उरई किसी काम से जालौन गया था। वह सुबह करीब ग्यारह बजे जालौन से बाइक से उरई अपने घर लौट रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चकनाचूर हो गई।
विज्ञापन


 मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed