{"_id":"0574a62d29cee254da3448174cffe6a5","slug":"bike-riders-young-man-trampled-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद डाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर का सामान खरीदने के बाद बाइक से घर आ रहे युवक को पीछे से आ रहे तेज
विज्ञापन
रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर
ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना
पाकर कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आटा थाना क्षेत्र के गांव गुरु का इटौरा निवासी अरविंद सिंह(39) वर्ष पुत्र सुमन सिंह मंगलवार को अपनी बाइक से कालपी बाजार करने गया था। वहां से घरेलू सामान खरीदने के बाद वह वापस अपने गांव लौट रहा था। जब उसकी बाइक कालपी कोतवाली के हाइवे स्थित मोतीनगर गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने
बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अरविंद बाइक के नीचे आ गया और ट्रक उसके ऊपर से निकल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। पुलिस ने आरोपी ट्रक
चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि युवक हेलमेट नहीं पहने था। हेलमेट पहनता तो शायद जान बच जाती।