फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider Pokeland operator dies in car collision

Jalaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार पोकलैंड ऑपरेटर की मौत

Mon, 24 Jun 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 24 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bike rider Pokeland operator dies in car collision
कदौरा (जालौन)। जलालपुर मार्ग चतेला तिराहे के पास कार की बाइक से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के सहजना गांव निवासी विशाल यादव उर्फ पिंटू (26) भेड़ी खदान खंड संख्या 3 में पोकलैंड मशीन चलाता था। सोमवार दोपहर वह निजी काम से बाइक से अपने घर सहजना जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक चतेला तिराहे के पास पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की सड़क पर गिरकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि विशाल तीन भाई थे। बड़े भाई की मौत सात वर्ष पहले सांप डसने से हो गई थी। छोटा भाई दीपक भी पोकलैंड में हेल्पर है। मां रामदेवी का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विजय कुमार का कहना है कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed