फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider killed in tractor collision, woman injured

Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, महिला घायल

Mon, 22 May 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in tractor collision, woman injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। बाइक से दुकान मालिक की पत्नी के साथ दर्शन को कामाक्षा देवी मंदिर जा रहे युवक को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी मुकेश पाल (28) सोमवार सुबह दुकान मालिक की पत्नी शालिनी (30) को लेकर जालौन कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी गांव स्थित मां कामाक्षा देवी मंदिर दर्शन कराने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णम ढाबा के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राॅली ने टक्कर मार दी। जिससे मुकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं शालिनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि मुकेश शहर के पटेलनगर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी दो वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके एक पुत्र है। कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि चालक, परिचालक को हिरासत में ले लिया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


मिट्टी खनन करने वाले ट्रैक्टर बन रहे हादसे का कारण
उरई से जालौन रोड पर सुबह से शाम तक मिट्टी खनन करने वाले ट्रैक्टर ट्राॅली दौड़ते हैं। लेकिन कोई कार्रवाई न होने से इनके हौंसले बुलंद हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है अगर इनकी तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article