{"_id":"5dd2df0d8ebc3e54ea680f05","slug":"bike-rider-injured-after-hitting-cattle-orai-news-knp5266688147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशी से टकराकर बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशी से टकराकर बाइक सवार घायल
विज्ञापन
घायल महेश
- फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। हाईवे पर अन्ना मवेशियों के कारण हादसों का सिलसिला यातायात माह में भी कम नहीं हो रहा है। नवीन गल्ला मंडी के पास रविवार की रात एक बाइक सवार फिर से मवेशियों की चपेट में आकर अस्पताल पहुंच गया। युवक की हालत गंभीर देख उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट भी किसके नाम दर्ज की जाए, कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
रविवार की देर रात उरई से आ रहे महेश पुत्र बालादीन (40) निवासी चमारी थाना आटा की बाइक जैसे ही नवीन गल्ला मंडी के पास पहुंची, तभी अचानक मवेशियों का झुंड सामने आ गया। इससे पहले कि महेश बाइक में ब्रेक लगा पाता वह अनियंत्रित वह बाइक से सड़क पर आ गिरा। महेश के सिर पर हेलमेट भी नहीं था, जिस कारण उसे काफी चोटें आईं।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर हाईवे की एंबुलेंस पहुंची और गंभीर रुप से घायल महेश को लेकर सीधे उरई मेडिकल कालेज आई, जहां हालत गंभीर देख उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि महेश पिता के साथ खेती का काम देखता है। एसडीएम कालपी कौशल किशोर का कहना है कि हाईवे पर मवेशियों की समस्या वाकई गंभीर है, इसके समाधान के लिए गोशालाएं बनाई जा रही हैं। जल्द ही सबसे पहले हाईवे के मवेशियों को ही गोशाला पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
तीन प्वाइंट पर 1000 अन्ना मवेशी
उरई-कालपी हाईवे के बीच खेत किनारे स्थित ऊसरगांव, जोल्हूपुर और आटा ये तीन ऐसे प्वाइंट हैं जहां शाम होते ही करीब एक हजार के आसपास अन्ना मवेशियों का झुंड घूमता दिख जाएगा, जो कि हादसों का सबब बनता है।
मंत्री, अफसर भी न हटा पाए मवेशी
करीब डेढ़ माह पूर्व जिले की प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार और जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए थे कि सड़कों से अन्ना मवेशी हटाए जाएं, लेकिन सारे आदेश हवा हवाई हो गए और मवेशियों का जमावड़ा जस का तस बना हुआ है।

आटा हाईवे पर घूमते अन्ना मवेशी- फोटो : ORAI