फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider dies in vehicle collision, companion injured

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, साथी घायल

Sat, 06 Jul 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 06 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in vehicle collision, companion injured
उरई। भांजे की शादी के बाद घर लौट रहे ग्रामीण की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। घायल को हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के न्योली गांव निवासी प्यारेलाल ( 50) अपने साथी परशुराम (45) के साथ जलालपुर थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव अपने भांजे की शादी में शामिल होने गुरुवार को गए थे। वहां से खाना खाने के बाद दोनों घर के लिए निकले, जैसे ही उनकी बाइक चिनौट झबरा मार्ग पर पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को उरई मेडिकल कालेज ले गए। वहां डॉक्टर ने प्यारेलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर झांसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि हादसा हमीरपुर जिले में हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed