फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider dies due to collision with vehicle, companion injured

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Thu, 10 Oct 2024 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with vehicle, companion injured
आटा। दोस्त के साथ बाइक से ससुराल जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अदलसरायं निवासी आशिक अली (27) अपने साथी गुड्डू सभासद (30) के साथ बुधवार की सुबह उरई स्थित अपनी ससुराल आ रहे थे। जैसे ही बाइक आटा थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित भभुआ मजार के पास पहुंची तो कि किसी वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आईं, पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज भेजा, वहां आशिक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुड्डू को कानपुर रेफर कर दिया है।

साला लाल मोहम्मद ने बताया कि वह मुंबई में रहकर ब्रेड बेचने का काम करते थे। आठ दिन पहले कालपी आए थे। उनके तीन बेटियां हैं। युवक की मौत से पत्नी शांहजहां सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आटा थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मारी थी, इसमें एक युवक की मौत हुई है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed