फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider dies, companion injured in collision with vehicle

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Sat, 17 Feb 2024 02:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 17 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, companion injured in collision with vehicle
उरई। दोस्त के साथ मामा के घर जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़र गांव निवासी मूलचंद्र (42) गांव के ही महावीर (40) के साथ अपने मामा के घर डकोर कोतवाली क्षेत्र के मकरेछा गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जैसारी मोड़ के पास पहुंची तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां मूलचंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे कोमेश ने बताया कि पिता मजदूरी करते थे। शाम को मामा के जाने की बात कहकर निकले थे। रात में जानकारी मिली कि हादसा हो गया। युवक की मौत से पत्नी पूजा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल राजेश पाल सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed