फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider death by car collision

Jalaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 13 Jun 2024 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
सिरसाकलार। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। परिजन उसे मेडिकल कालेज ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जखा गांव निवासी विपिन का 18 वर्षीय पुत्र अतुल कुमार शादी समारोह में शामिल होने बाइक से बारात घर जा रहा था। रास्ते में कार ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से वह गंभीर घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे उरई मेडिकल कालेज ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसने इस वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पढ़ाई के साथ वह बैंक शाखा में भी बैठता था। उसकी मौत से मां विनीता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed