फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bike,police,loot,woman,co

लुटेरों ने बाइक सवार अधेड़ व उसकी महिला रिश्तेदार को लूटा

Thu, 30 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
bike,police,loot,woman,co
कदौरा। बाइक से जा रहे अधेड़ व उसकी महिला रिश्तेदार को बाइक सवार बदमाशों ने डंडा मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद लुटेरों ने दोनों के साथ मारपीट की और जेवर, नकदी, मोबाइल व बाइक लूट ली। घटना के बाद दोनों पास के गांव पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस ,सीओ, एएसपी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर लुटेरों की तलाश शुरू की। अधेड़ की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की खोजबीन में लग गई।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के गढ़ाकुसमरा गांव निवासी कालका प्रसाद (50) मंगलवार की रात महिला रिश्तेदार रिंकी प्रजापति (45) निवासी उरई के साथ बाइक से चित्रकूट दर्शन कर लौट रहे थे। तभी कदौरा थाना क्षेत्र के कठपुरवा पुलिया के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया और गर्रेंही के पास बाइक में डंडा मारकर गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने मारपीट कर कामता प्रसाद की जेब से 4500 रुपये, महिला का मंगलसूत्र, दो मोबाइल सहित आवश्यक कागजात व बाइक लेकर चले गए। वहीं सूचना पाकर मौके पर एएसपी असीम चौधरी, सीओ रामसिंह, थानाध्यक्ष उमाकांत ओझा पुलिसफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित घायलों को सीएचसी पहुंचाया और उनसे पूछताछ कर लुटेरों की खोजबीन शुरु की। कालका ने बताया कि वह नवोदय विद्यालय उरई में चालक है। लुटेरे उसका एकनाली बंदूक का लाइसेंस भी ले गए है। एएसपी ने एसओजी सहित पुलिस की दो टीमें लुटेरों की तलाश में लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed