फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike parked in the house courtyard catches fire.

Jalaun News: घर के आंगन में खड़ी बाइक में लगी आग

Tue, 22 Sep 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike parked in the house courtyard catches fire.
फोटो - 01 बाइक में लगी भीषण आग। संवाद
आटा। थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में रविवार रात घर के आंगन में खड़ी बाइक में आग लग गई। आग की लपटें देखकर परिजनों की नींद खुली। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक बाइक काफी हद तक जल चुकी थी।
विज्ञापन


चमारी निवासी भगवानदीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बाइक घर के आंगन में खड़ी की थी और इसके बाद कमरे में सोने चला गया। देर रात बाइक से आग की लपटें उठने लगीं। शोर सुनकर परिजन जागे और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


भगवानदीन के अनुसार उसने बाइक करीब छह साल पहले खरीदी थी। उसने गांव के मोनू, वीरसिंह सोनी और पंकज पर बाइक में आग लगाने की आशंका जताई है। घटना की जानकारी पर सोमवार सुबह थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी नीतीश कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने बताया कि पीड़ित ने कुछ लोगों पर बाइक में आग लगाने की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed