फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike knocked down in tractor collision, dragged for 20 meters; youth dies.

Jalaun News: ट्रैक्टर टक्कर से गिरी बाइक 20 मीटर घिसटी, युवक की मौत

Sun, 10 May 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bike knocked down in tractor collision, dragged for 20 meters; youth dies.
फोटो - 03 मृतक रणजीत सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन

- गुस्साए परिजनों ने छह घंटे लगाया जाम, एसडीएम के आश्वासन पर माने
- ग्वालियर से ऑपरेशन कराकर लौट रहे पिता को ले जाने जा रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद। ट्रैक्टर की टक्कर से गिरी बाइक 20 मीटर तक घिसट गई। भागने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा जिससे ईंटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पलट गया। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जगतपुरा-हदरूख मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम के समझाने पर करीब छह घंटे बाद लोग शांत हुए और जाम खोला।
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के जगतपुर अहीर निवासी रणजीत (24) गुजरात में अपना काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही घर आया था। शनिवार की सुबह वह पिता को लेने बाइक से हदरूख जा रहा था। वह ग्वालियर से ऑपरेशन करवा कर लौट रहे थे तभी गांव के पास ही ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी इससे बाइक ट्रॉली के निचले हिस्से में फंस गई। भागने के चक्कर में चालक करीब 20 मीटर तक बाइक को घसीटता चला गया। सिर में अधिक चोट लगने से रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग करने लगे और शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम रिंकू सिंह, सीओ शैलेंद्र बाजपेयी के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग कर अड़े रहे। करीब छह घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने किसी तरह लोगों को समझाकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही तब जाम खुल सका। परिजनों ने बताया कि मृतक की एक साल पहले शादी हुई थी। उसकी मौत से पत्नी प्रेम देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed