फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike falls into minor after hitting pole, youth dies

Jalaun News: खंभे से टकराकर माइनर में गिरी बाइक, युवक की मौत

Wed, 15 May 2024 03:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 15 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Bike falls into minor after hitting pole, youth dies
एट। घर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद माइनर में गिर पड़ी, जिससे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव निवासी इंद्रजीत उर्फ चंटे (25) मंगलवार को बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह हमीरपुर शाख से निकले माइनर के पास पहुंचा तभी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे युवक बाइक समेत माइनर में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। लोगों ने पानी में शव पड़ा देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed