फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike collides with tractor-trolley; three injured.

Jalaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन घायल

Wed, 16 Sep 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor-trolley; three injured.
कोंच। कोंच-नदीगांव मार्ग पर अखनीवा गांव के पास सोमवार रात सामने से आ रही कार को देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। दो घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के परासन निवासी दिनेश निषाद (30), उमाशंकर (28) और कदौरा थाना क्षेत्र के हीमनपुरा निवासी गोविंद सिंह निषाद एक ही बाइक से मध्य प्रदेश स्थित रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। अखनीवा गांव के पास सामने से कार आने पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में तीनों बाइक से गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी नदीगांव पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश और उमाशंकर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed