{"_id":"58de9ecc4f1c1bc20463f001","slug":"bike-collides-with-tractor-one-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घ्ाायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकोर स्थित निर्माणाधीन हाईवे के बीच तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डकोर कोतवाल ने बताया कि चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह इंद्रानगर में किराए पर रहने वाले मनमोहन (35), राजू (32) और बरकत अली (34) निवासी सकीना भिंड एक ही बाइक पर सवार होकर मनमोहन की रिश्तेदारी में राठ की ओर जा रहे थे। डकोर हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक पंप से निकले ट्रैक्टर से जा टकराई। इससे तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। बरकत के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
तीनों को गंभीर हालत में इलाकाई लोग जिला अस्पताल लाए, जहां बरकत की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मनमोहन और राजू की हालत चिंताजनक है। पुलिस का कहना है कि बाइक कौन चला रहा था, अभी नहीं पता चल सका है, लेकिन हेलमेट कोई भी बाइक सवार नहीं लगाए था। चालक अनाज की बोरियों से लदा ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है, उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन