फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike collided with a parked tractor, Shikshamitra died, brother injured

Jalaun News: खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, शिक्षामित्र की मौत, भाई घायल

Mon, 06 Jan 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 06 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with a parked tractor, Shikshamitra died, brother injured
रमेश बाबू की फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत परिजन
जालौन। भाई के साथ पौत्र की छठी के कार्ड बांटकर लौट रहे शिक्षा मित्र की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने शिक्षामित्र को मृत घोषित कर दिया और भाई को झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के खड़गुई दिवारा गांव निवासी रमेश बाबू (58) गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे और परिवार के साथ उरई के चुर्खी बाईपास पर घर बनवा कर रहते थे। उनके पुत्र विपिन को अभी पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई है। आठ तारीख को छठी कार्यक्रम होने पर रविवार को वह अपने छोटे भाई सुरेश बाबू (45) के साथ कार्ड बांटने के लिए जालौन गए थे।
विज्ञापन

रिश्तेदारों को कार्ड बांटने के बाद रात में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक जालौन कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा के पास पहुंची कि तभी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में बाइक टकरा गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां शिक्षा मित्र रमेश बाबू को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटे भाई की गंभीर हालत होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed