{"_id":"5904ddb24f1c1b1035c0f01d","slug":"bike-collide-with-tree-killing-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौना-छानी मार्ग पर सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर करीब एक बजे गुड्डन परिहार पुत्र बलराम (30) निवासी जगम्मनपुर मोटरसाइकिल से जा रहा था। छानी गांव के पास सामने अचानक कोई बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वह पेड से टकरा गया। जिससे वह घायल हो गया। हादसा होता देख आसपास के लोग आ गए। बताया जाता है कि युवक हेलमेट नहीं लगाये था। इस कारण सिर में गहरी चोटें आईं थी।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंचे एसएसआई ब्रजनेश कुमार ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। गुड्डन की मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन