{"_id":"64a85f5448b1e250ff0c38e4","slug":"big-stones-filled-in-pits-people-falling-face-down-after-colliding-orai-news-c-224-1-ori1001-300-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गड्ढों में भर दिए बड़े पत्थर, टकराकर औंधे मुंह गिर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गड्ढों में भर दिए बड़े पत्थर, टकराकर औंधे मुंह गिर रहे लोग
Sat, 08 Jul 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो:::::16 - कालपी की मुख्य सड़क के गड्ढों पर डाले गए बड़े पत्थर। संवाद
-कालपी की मुख्य सड़क का हाल, यहां से हर रोज गुजरते हैं अफसर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालपी। मुख्य बाजार की सड़क होने के बावजूद नगर पालिका ने गड्ढे ढंकने के लिए बड़े पत्थर डाल दिए। उनकी अब यह जुगाड़ लोगों के लिए अस्पताल पहुंचने का कारण बन गई। आए दिन इन पत्थरों से ठोकर खाकर कोई न कोई बाइक सवार गिर जाता है। दुर्घटनाओं के बावजूद रोज इस सड़क से गुजरने वाले अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ती है।
मुख्य सड़क से बैंक, स्टेशन, बाजार, तहसील आदि प्रमुख स्थानों पर लोग जाते हैं। सुबह से ही अधिकारी भी इस रोड से गुजरने शुरू हो जाते हैं। इस सड़क की हालत काफी समय से खस्ताहाल है। गड्ढे होने की वजह से इसमें पानी भर गया। इस वजह से रोज लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता।
कुछ घटनाएं हुईं तो शिकायतें पालिका दफ्तर पहुंची। उसके बाद इस सड़क को पाटने से ज्यादा छिपाने की कोशिश की गई। गड्ढों पर बड़े पत्थर रख दिए, लेकिन अब यह पत्थर भी लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। नगर वासी संदीप सिंह, गुड्डू महाराज, दीपू, अतुल शुक्ला, राजू सोनी ने बताया कि आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटना होती है।
विज्ञापन
पानी से भरे गड्ढे से बचने के लिए गड्ढे के बीच से बाइक निकालते हैं तो अक्सर वाहन फंस जाता है। कई लोगों की गाड़ी इन पत्थरों से टकराई भी हैं। अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने बताया कि जल्द ही इस सड़क को ठीक कराया जाएगा। यह सड़क लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाई जाएगी।