फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bhupendra elected president and general secretary Ajay

भूपेंद्र अध्यक्ष और अजय महासचिव चुने गए

Thu, 19 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 19 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bhupendra elected president and general secretary Ajay
निर्वाचित अध्यक्ष को मिठाई खिलाते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद भूपेंद्र विक्रम वेद ने जीत हासिल कर रतनदीप तिवारी को पराजित किया। जिला बार संघ के बुधवार को हुए मतदान के बाद मतगणना का कार्य देर रात्रि परिणामों की घोषणा की गई। जिला अधिवक्ता संघ के लिए अध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में रहे भूपेंद्र विक्रम वेद को 701 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रतनदीप तिवारी मात्र 225 मत ही प्राप्त हुए।

विज्ञापन


महासचिव पद पर अजय कुमार पांडेय को 501 मत मिले, उनके प्रतिद्वंद्वी महेंद्र विक्रम सिंह को 402 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर संतराम अहिरवार को जीत मिली, उन्हें 372 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सच्चिदानंद को 276 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इंद्रजीत सिंह विजय रहे। उन्हें 635 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी  रहे आनंद श्रीवास्तव को 243 मत प्राप्त हुए। वहीं सदस्यों में अंकित तिवारी को 485, आधार द्विवेदी को 453, अंजनी द्विवेदी 441, कृष्ण कुमार शर्मा 426, मानवेंद्र सिंह 410, राहुल कुमार को 384, अनुरुद्ध मोहन शर्मा 363, भरत नमनामी को 361, पंचम लाल को 362 मत प्राप्त हुए। एल्डर्स कमेटी में देवेंद्र वैद, राधेश्याम विश्वकर्मा, राजाराम ज्ञानी, कमर अहमद आदि ने चुनाव संपन्न कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed