फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bhoomi pujan of the biggest cowshed of the district took place

Jalaun News: जिले की सबसे बड़ी गोशाला का हुआ भूमि पूजन

Fri, 20 Oct 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 20 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi pujan of the biggest cowshed of the district took place
फोटो-24- जुगराजपुरा में भूमि पूजन करते पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन। संवाद
विज्ञापन


अन्ना गोवंशों से किसानों को मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद। गोशाला की भूमि का पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने भूमिपूजन किया। जिसको लेकर काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। अब गोवंश से निजात मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है।
विकासखंड कुठौंद की ग्राम पंचायत जुगराजपुर में किसानों की समस्या को लेकर गांव की 19.068 हेक्टेयर जमीन पर गो सफारी बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसकी लागत 12 करोड़ की है। जिसमें तीन हजार से अधिक गोवंश संरक्षित किए जा सकते हैं। जो जिले की सबसे बड़ी गोशाला होगी। इस प्रस्ताव को शासन ने पास कर दिया है। जिसका गुरुवार को पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन और सीवीओ डॉ.अखिलेश कुमार ने भूमिपूजन किया। जिसका निर्माण शुरू हो गया।
विज्ञापन

सीवीओ ने बताया कि बड़ी गोशाला बनने से कुठौंद क्षेत्र की अन्ना गोवंश से किसानों को निजात मिलेगी। अभी बजट के सापेक्ष काम शुरू करा दिया गया है। शासन से एक करोड़ 62 लाख 12 हजार रुपये का बजट आ चुका है। पूर्व विधायक ने कहा कि जिले की सबसे बड़ी गोशाला मिली है। कार्यदाई संस्था के ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा की निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान बीडीओ सर्वेश कुमार, शिवम गुप्ता, कुंवर सिंह पाल, अमित नीखरा, आशीष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed