{"_id":"64fa192801fa505a9601de94","slug":"bharsudas-wrestler-beats-vilaspurs-wrestler-orai-news-c-224-1-ori1004-3567-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: भरसूडा के पहलवान ने विलासपुर के पहलवान को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: भरसूडा के पहलवान ने विलासपुर के पहलवान को दी पटकनी
विज्ञापन
आटा। जन्माष्टमी पर श्री मंशापूर्ण दंगल कमेटी पिपरायां और ग्रामीणों के सहयोग से भव्य दंगल और मेले का आयोजन हुआ। इसमें पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की कुश्तियां हुईं।
दंगल का शुभारंभ कमेटी के सदस्य रामाऔतार पांडेय ने किया। दंगल की पहली 14 हजार की ईनामी कुश्ती शिवकुमार पहलवान बुंदेलखंड केसरी और संदीप पहलवान कुठौंदा के बीच हुई। समय पूरा होने पर यह कुश्ती बराबरी पर छुटी। राहुल पहलवान प्रयागराज और ब्रजेश पहलवान पिपरायां के बीच हुई कुश्ती में पिपरायां के पहलवान ने प्रयागराज के पहलवान को धूल चटाकर कुश्ती जीती। लोकेंद्र पहलवान हमीरपुर, सूर्यपाल पहलवान सेवढ़ा (मध्य प्रदेश) के बीच हुई कुश्ती में लोकेंद्र पहलवान विजयी रहे। दंगल की अंतिम कुश्ती रवि कुठौंदा और पवन पहलवान मिहौना के बीच हुई। यह कुश्ती रवि कुठौंदा ने जीती। इसी बीच बारिश होने से 25 हजार की कुश्ती नहीं हो सकी।
दंगल में रेफरी की भूमिका में डॉ. नीटू द्विवेदी, अरविंद पांडेय और शारदादीन रहे। इस दौरान रामगोपाल द्विवेदी, अभिषेक सिंह, करुणेंद्र पांडेय, पवन कर्ण, नीलू सिंह आदि रहे।