फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bharat Mata and Ganesh temple will be beautified with Rs 1.63 crore

Jalaun News: 1.63 करोड़ से होगा भारत माता व गणेश मंदिर का सुंदरीकरण

Sat, 11 Jan 2025 04:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 11 Jan 2025 04:20 PM IST
विज्ञापन
Bharat Mata and Ganesh temple will be beautified with Rs 1.63 crore
कस्बे का प्राचीन भारत माता मंदिर।   - फोटो : संवाद
कोंच। कस्बा स्थित तहसील कार्यालय के पास जनपद के इकलौते भारत माता मंदिर (भूदेवी व भुमिया माता) व थोड़ी दूर गढ़ी पर चंदेलकालीन गणेश मंदिर का सुंदरीकरण एक करोड़ 63 लाख रुपये से होगा। ऐतिहासिक और प्राचीन स्थलों की सुध लेकर शासन से निर्गत कराने में विधायक मूलचंद्र निरंजन व पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता की मुख्य भूमिका रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहरों के सुंदरीकरण और समुचित विकास के लिए वंदन योजना चला रही है। वर्ष 2024-25 में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता की पहल पर विधायक मूलचंद्र निरंजन ने शासन स्तर पर पैरवी कर सैकड़ों वर्ष पुराने गढ़ी के गणेश मंदिर व लगभग 72 साल पुराने भारत माता मंदिर के लिए कुल एक करोड़ 62 लाख 99 हजार रुपये की धनराशि शासन से मंजूर कराई है।
विज्ञापन

इन मंदिरों में इस धनराशि से पुरुषों व महिला श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम के लिए अलग-अलग कक्ष निर्माण, पंजीकरण के लिए ऑफिस निर्माण, नीचे जमीन पर मार्बल युक्त फर्श, परिक्रमा के लिए इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट एवं बेंच व्यवस्था, मंदिर तक पहुंचने के लिए सीसी सड़क निर्माण व टिनशेड का निर्माण, वाटर कूलर की व्यवस्था, मंदिरों का इतिहास दर्शाने वाले साइन बोर्ड आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोंच विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों का संरक्षण जरूरी है। न सिर्फ कोंच बल्कि समूचे विधानसभा क्षेत्र में ऐसे सभी स्थलों को संरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा। इस तरह की विरासतें और धरोहरें हमारी सांस्कृतिक समृद्धता की प्रतीक हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए शोध का विषय भी। पालिकाध्यक्ष कोंच प्रदीप गुप्ता ने कहा कि फरवरी माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद शासन की मंशानुरूप दोनों मंदिरों का विकास कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पालिका बोर्ड के प्रस्ताव पर नए साल में दोनों मंदिरों के विकास के लिए विधायक ने शासन स्तर पर जो पहल की है। वह सराहनीय है। ये दोनों मंदिर कोंच नगर की विशेष पहचान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed