फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bhagwat Katha launched with Kalashyatra

कलशयात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

Tue, 09 Feb 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha launched with Kalashyatra
सरस्वती मंदिर पर आयोजत भागवत कथा के दौरान कलश यात्रा। - फोटो : ORAI
उरई/जालौन। नगर के एकमात्र सरस्वती मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का श्रीगणेश किया गया। कलश यात्रा में भक्ति गीतों की धुनों पर झूम, झूमकर नाच रहे श्रृद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया तथा जयकारे लगाए।
विज्ञापन

मंगलवार को पहले दिन भागवताचार्य सुदामा तिवारी महाराज की उपस्थिति में कथा-स्थल से कलशयात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा देवनगर चौराहे, कोतवाली रोड, तहसील रोड, बस स्टैण्ड रोड से झंडा चौराहे होते हुए बड़ी माता व छोटी माता मंदिर से सब्जी मंडी होते हुए पुन: कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने पूजन कर पवित्र जल से भरे अपने कलशों को सिर पर रखकर नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

भक्ति-गीतों की धुनों पर श्रद्धालु भक्तजन नारे लगाते हुए भक्तिभाव से झूम रहे थे। कथा स्थल पर कथा वाचक ने कथा श्रवण के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान पारीक्षित राजेंद्र दूरबार, पुष्पा देवी के साथ पुजारी पं.हृदेश मिश्रा, अनिल तिवारी, डॉ. एलपी पाल, विवेक सोनी, हृदय नारायण मिश्रा, बाबूजी गुर्जर, अनिल पुरवार, केपी सिंह, पिंटू तिवारी, राजेश वर्मा, महेश स्वर्णकार, महावीर सिंह गौर, अभिषेक माहेश्वरी, बृजनंदन सोनी, अमित पाल, देव सिंह आदि रहे। उधर शहर के मोहल्ला शांतिनगर में कलशयात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed