फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bhaajapa neta ke bete, bhateeje ko peetakar agava kiya

भाजपा नेता के बेटे, भतीजे को पीटकर अगवा किया

Tue, 20 Oct 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhaajapa neta ke bete, bhateeje ko peetakar agava kiya
भाजपा नेता के बेटे, भतीजे को पीटकर अगवा किया
विज्ञापन

बाजार में घटना से मचा हड़कंप, हमलावर दोनों को छोड़कर भाग निकले
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। बैठगंज बाजार में बाइक सवार युवकों ने भाजपा नेता व पूर्व सभासद के बेटे और भतीजे को दौड़ाकर पीटा। इससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। बाइक सवार युवक इन्हें बाजार में भीड़ के सामने अगवा कर ले गए। पूर्व सभासद ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस की नाकाबंदी देख हमलावर दोनों को सड़क पर छोड़कर भाग निकले। कोतवाल रमेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि पुरानी रंजिश का मामला है। रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मारपीट की पूरी घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
रविवार शाम लगभग छह बजे भाजपा नेता व पूर्व सभासद लालन ताम्रकार का बेटा ऋषभ व भतीजा श्रीराम काम कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। सब्जी मंडी के पास इलाके के हिमांशु उर्फ गोलू श्रीवास्तव, अमन उपाध्याय, राघव मिश्रा व सद्दाम ने देख लिया। सब्जी मंडी से निकलते ही ऋषभ की बाइक रोक ली। इस पर बैठे ऋषभ व श्रीराम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे। इससे दोनों बाइक से उतरकर भागने लगे। चारों ने पीछा नहीं छोड़ा। दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। आखिर में दोनों युवक फाटक वाले हनुमान के पास स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में घुस गए। हमलावरों ने दोनों को दुकान से निकाल लिया। मारपीट करने लगे। यह दोनों युवकों को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। यह घटना दुकान में मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाजार में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी लालन ताम्रकार को दी। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी करा दी। कोतवाली में तैनात दरोगा के नेतृत्व में चार टीमें बनाकर युवकों की तलाश शुरू करा दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर युवकों को पहचान कर घर भी दबिश दी गई। पुलिस की सक्रियता और नाकेबंदी से आरोपी ऋषभ और श्रीराम को उरगांव रोड पर छोड़कर भाग निकले। यहां यह पुलिस को मिल गए। मारपीट में घायल दोनों युवकों को इलाज के बाद पुलिस कोतवाली ले आई। यहां पूछताछ की गई। इन्होंने बताया कि युवक उसे छौलापुर रोड पर ले गए । यहां बांधकर लाठी, डंडों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पूर्व सभासद की तहरीर पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि युवकों के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। रंजिश के चलते ही यह घटना हुई है। पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 मीटर पर चौकी, पुलिस को नहीं हुई खबर
वारदात से 500 मीटर की दूरी पर चौकी है। दबंग बाजार में करीब 30 से 40 मिनट तक भाजपा नेता के बेटे और भतीजे को बेरहमी से पीटते रहे। असलहे लेकर तांडव किया। व्यापारियों और महिला ग्राहकों में चीख पुकार मची रही। पुलिस को खबर नहीं हुई। भाजपा नेता के सूचना देने पर पुलिस के हाथ पांव हिले। इससे क्षेत्र के भाजपा नेताओं और व्यापारियों में पुलिस की भूमिका को रोष रहा। सभी ने कोतवाली पुलिस की शिकायत एसपी से करने का मन बनाया है। व्यापारियों का कहना है कि जब सत्ता पक्ष के नेताओं के नाते, रिश्तेदार ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed