{"_id":"5f8f31098ebc3e9bb15ef49f","slug":"bhaajapa-ke-poorv-sabhaasad-ke-bete-ke-agava-maamale-mein-yuvak-giraphtaar-orai-news-knp5896953166","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पूर्व सभासद के बेटे के अगवा मामले में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पूर्व सभासद के बेटे के अगवा मामले में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
जालौन। रविवार रात पूर्व भाजपा सभासद के बेटे व भतीजे को अगवा व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने युवक से पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रविवार देर शाम आपसी रंजिश में चार दबंग युवकों ने पूर्व भाजपा सभासद लालन ताम्रकार के बेटे ऋषभ भतीजे श्रीराम को सब्जी बाजार में दौड़ा- दौड़ाकर पीटा था। इनसे बचने के लिए दुकान में घुसे सभासद के बेटे व भतीजे को बाहर निकाल कर फिर पीट दिया। हमलावर दोनों को अगवा कर बाइक से अज्ञात स्थान पर ले गए। यहां दोनों को बांधकर डंडों और बेल्टों से पिटाई की थी। वहीं, घटना की जानकारी पर सीओ विजय आनंद के साथ कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र व दरोगाओं की चार टीमों ने मिलकर घेराबंदी की। दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में युवकों की पहचान कर उनके घर भी दबिश दी गई। पुलिस की घेराबंदी की सूचना पर चारों युवक इन्हें उरगांव रोड पर छोड़कर भाग निकले थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित हिमांशु उर्फ गोलू, अमन, राघव मिश्रा व सद्दाम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
मंगलवार सुबह पुलिस को पता चला कि इस साजिश का मास्टर माइंड अभिनंदन निवासी जालौन देवनगर चौराहे पर कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़ा है। चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित व एसआई देशराज यादव के साथ पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर अभिनंदन को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि दोनों युवकों को अगवा करने की योजना अभिनंदन ने ही बनाई थी। मामले में अन्य आरोपितों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।