{"_id":"640f6c4672c89154760e4adb","slug":"betwa-stream-stop-mining-100-bigha-crop-wasted-orai-news-c-12-1-122106-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बेतवा की धारा रोक खनन, 100 बीघा फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बेतवा की धारा रोक खनन, 100 बीघा फसल बर्बाद
Tue, 14 Mar 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बेतवा की जलधारा रोककर खनन करने से जालौन क्षेत्र में किसानों की सैकड़ों बीघा सब्जी की फसल में पानी भर गया है। जिला खनिज अधिकारी का कहना है कि किसान शिकायत करते हैं तो मौके पर जाकर पड़ताल की जाएगी। मामला हमीरपुर से जुड़ा होने के कारण उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
ग्राम मकरेछा के किसान रामसिंह, अमरचंद्र, जाहर सिंह, पूरन सिंह, रामकिशोर, ओमप्रकाश, वीरेंद्र, नेत्रराम, गोविंदास, मुन्नू, माता प्रसाद, मंगल केवट, जगदीश, भीम, बूरे, मदन, शंकर ढीमर सहित कई किसानों की फसलों में नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि वह कद्दू, लौकी, करेला, ककड़ी, तरबूत, टमाटर, तरोई, भिड़ी आदि की खेती करते हैं। लगभग सौ बीघा में पानी भरा हुआ है। डकोर ब्लाक के ग्राम मकरेछा के साथ ही मुहाना के घाट किनारे तक पानी पहुंच गया है। पिछले साल भी नदी की धारा को रोका गया था। वह प्रशासन से इसकी शिकायत करेंगे।
जिला खनिज अधिकारी रणवीर सिंह का कहना है कि नदी के पानी में डूबने से जिन किसानों की नुकसान हुआ है। अगर वह शिकायती पत्र देते हैं तो उसे हमीरपुर के ध्यानार्थ करके जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।