फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Befriended on a dating app, lured to the forest, made an obscene video, and demanded extortion money.

Jalaun News: डेटिंग एप पर दोस्ती कर जंगल में बुलाया, अश्लील वीडियो बनाकर मांगी रंगदारी

Tue, 23 Jun 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Befriended on a dating app, lured to the forest, made an obscene video, and demanded extortion money.
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ स्थित जंगल में ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए युवक को बुलाकर अश्लील वीडियो बनाने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर इसी स्थान से जुड़ा ब्लैकमेलिंग का यह दूसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन


थाना आटा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली कालपी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह एक ऑनलाइन डेटिंग एप का उपयोग करता है। इसी के माध्यम से उसकी एक अज्ञात व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई थी। बातचीत के दौरान उक्त व्यक्ति ने उसे 16 जून को सुबह करीब 10 बजे जोल्हूपुर मोड़ पर मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार मुलाकात के बाद वह व्यक्ति उसे जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग पर स्थित जंगल की ओर ले गया। वहां बने वॉच टावर के पास पहले से मौजूद तीन अन्य युवक भी आ गए। आरोप है कि चारों लोगों ने मिलकर उसके कपड़े उतरवाए और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि भयभीत होकर उसने अपना मोबाइल फोन और जेब में रखे 600 रुपये उनको दे दिए। इसके बावजूद वे युवक हर महीने 10 हजार रुपये देने का दबाव बनाते रहे और रकम न देने पर वीडियो वायरल करने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते रहे। किसी तरह मौका पाकर वह वहां से जान बचाकर भाग निकला।


एक सप्ताह पहले भी सामने आया था ऐसा ही मामला

जोल्हूपुर मोड़ क्षेत्र में इसी तरह की वारदात का एक और मामला पिछले सप्ताह सामने आया था। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कालपी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसे भी मिलने के बहाने जोल्हूपुर मोड़ बुलाया गया था। वहां अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। डर के कारण उसने आरोपियों के खाते में 16 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए थे। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed