फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Before Diwali gift to the poor

दीवाली से पहले गरीबों को तोहफा

Fri, 30 Oct 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन Updated Fri, 30 Oct 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Before Diwali gift to the poor
बीपीएल सूची में दर्ज उन गरीबों के लिए अच्छी खबर है जिनका चयन 2015-16 के लिए इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत हुआ है। विभागीय अधिकारी पात्रों को दीवाली का तोहफा देने की तैयारी में है। चयनित पात्रों को पहली किस्त की धनराशि दीवाली के पहले ही आवंटित कर दी जाएगी ताकि वे इंदिरा आवास की नींव डाल सकें।
विज्ञापन


इसके लिए ब्लॉक स्तर पर तेजी से काम किया जा रहा है। 1345 पात्रों के बैंक खातों का सत्यापन कराया जा चुका है। योजना के तहत जनपद में इस वर्ष 1945 आवासों का लक्ष्य दिया गया है। शुरू में लक्ष्य को पूरा करने के लिए पात्रों के चयन की प्रक्रिया धीमी गति से चली।
विज्ञापन


नतीजतन अब तक पात्रों के खाते में पहली किस्त की रकम नहीं पहुंच पाई। विभागीय अधिकारी देर आए दुरुस्त आए वाली कहावत चरितार्थ करते हुए पात्रों को दीवाली के पहले आवास की पहली किस्त जारी करने का मन बना चुके है। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी लक्ष्य पूरा करने के लिए चयनित पात्रों के बैंक एकाउंट सत्यापित करवा रहे हैं ताकि उनके खातों में सीधे योजना की पहली किस्त भेजी जा सके। इस प्रक्रिया में 1345 खातों को सत्यापित किया जा चुका है। अन्य के लिए भी तैयारी की जा रही है।

ब्लॉक में तैयार हो रही सूची
इंदिरा आवास योजना के लिए पात्रों का चयन ब्लाक स्तर पर किया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी ने गांव-गांव का सर्वे किया और पात्रों की सूची तैयार की। इसके बाद खाता सत्यापित भी कराया गया और डाटा फीडिंग का कार्य भी कराया जा रहा है। इसके बाद सूची जिला मुख्यालय पर भेजी जाएगी। यहां पर सूची का सत्यापन और जरूरी कार्यवाही के बाद खंड विकास अधिकारी की अनुमति के बाद धनराशि बैंक खाता में पहुंच जाएगी।


ऐसे मिलेगा इंदिरा आवास का बजट
इंदिरा आवास योजना में लाभार्थी को 70 हजार रुपये आवास निर्माण के लिए मिलेंगे। इसके अलावा 12 हजार रुपये आवास में शौचालय के लिए जिला पंचायत राज विभाग से मिलेगा। मनरेगा के तहत लाभार्थी को 90 दिन का रोजगार भी मिलेगा। मतलब 14490 रुपये मनरेगा से मिलेगा। कुल मिलाकर लाभार्थी को 96490 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed