{"_id":"67c5f70cd8469f9e330ee1c6","slug":"bees-attack-on-nss-camp-orai-news-c-224-1-ori1005-126521-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एनएसएस शिविर पर मधुमक्खियों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एनएसएस शिविर पर मधुमक्खियों का हमला
Tue, 04 Mar 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच (जालौन)। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के एनएसएस शिविर पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिसमें शिविर प्रभारी सहित 20 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिए। जबकि छह लोगों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। पड़री नाका स्थित मां हुल्का देवी मंदिर प्रांगण में मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन पर भोजन बन रहा था। उसका धुंआ पेड़ों पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक जा पहुंचा। इससे मधुमक्खियां भड़क गईं और लोगों पर हमला बोल दिया। मंदिर पहुंचे दर्शनार्थियों व वहां मौजूद लोगों ने उधर-उधर दुबककर अपनी जान बचाई।
शिविर प्रभारी महेंद्र नाथ मिश्रा सहित 20 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। कुछ लोग वहां लड़का लड़की देखने भी आए थे, मधुमक्खियों ने उन्हें भी काट लिया। शिविर प्रभारी महेंद्र नाथ मिश्रा, महाविद्यालय के लिपिक सुनील कुमार, छात्र आकाश राठौर, विकास पटेल व दर्शन करने गए संजय अग्रवाल ठेकेदार व लड़की देखने आए मानवेंद्र सिंह कुशवाहा व अंकित कुशवाहा निवासी ग्राम भिटारा जालौन को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया।
बता दें कि मंदिर के आसपास मधुमक्खियों के तमाम छत्ते लगे हैं। वहीं पर शिविर का भोजन पक रहा था जिसके धुएं से मधुमक्खियां उड़ीं हैं।