फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bees attack devotees returning from Kumbh, four injured

Jalaun News: कुंभ से लौटे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, चार घायल

Thu, 13 Feb 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bees attack devotees returning from Kumbh, four injured
कालपी। कुंभ स्नान कर कारों से गुजरात लौट रहे युवाओं पर रास्ते में खाना बनाते समय मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

गुजरात निवासी लगभग एक दर्जन युवक दो कारों से महाकुंभ प्रयागराज गए थे। बुधवार की सुबह वह प्रयागराज से लौट गुजरात जा रहे थे। तभी कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव के पास रुककर वह खाना बनाने लगे। तभी मधुमक्खियों ने युवकों पर हमला कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले से कुणाल (33), नरेंद्र (25), राम (30) व पिंटू (23) अचेत हो गए। मधुमक्खियां जब शांत हुईं तो साथी युवकों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed