{"_id":"5824bb3e4f1c1b8553b3a84e","slug":"became-vaishya-community-political-power-sumant","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य समाज बने सियासी ताकत: सुमंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य समाज बने सियासी ताकत: सुमंत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्गों का सम्मान करते अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद् के अध्यक्ष सुमंत गुप्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद् की नगर शाखा के तत्वाधान में बुधवार देर रात शिवनाराण धाम बड़ा मील में समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्त ने कहा कि जिस समाज की राजनीति में प्रबल भागीदारी होती है, वही समाज तरक्की कर सकता है। उन्होंने वैश्य समुदाय का आह्वान किया कि राजनैतिक ताकत बनने के लिए मतदान को पर्व समझ कर पहले अपना वोट डालने जाएं फिर आकर भोजन करें।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता का नगर सीमा पर नगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, आशुतोष हूंका, दिलीप अग्रवाल आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बड़ा मील में भव्य समारोह के बीच अग्रवाल और गहोई वैश्य समुदाय के बुजुर्गों को शॉल, श्रीफल, छड़ी और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि सुमंत गुप्त ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सुमंत ने प्रधानमंत्री से मांग उठाई कि महिलाओं को टैक्स में शत प्रतिशत छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान को लेकर कहा कि घर का बटवारा केवल बुजुर्गों का सम्मान और आशीर्वाद ही रोक सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने पर बच्चों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चार-पांच प्रतिशत संख्या बाली जातियां तक अपनी शर्तों पर दलों को सहयोग देती हैं और सत्ता में आने के बाद अपनी अपेक्षाएं पूरी करवाती हैं। वैश्य समाज को भाजपा का प्रचार प्रसार वैश्य मुख्यमंत्री बनने की अपेक्षाओं के साथ करना चाहिए। संचालन आशुतोष हूंका व तनु अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। महिलाओं डॉ. नीता रेजा, सपना अग्रवाल, नीलू गिरवासिया, प्रार्थना रेजा, सरोज लोहिया, अंजू चौधरी, किरन सर्राफ, ज्योति नीखर, निधि गिरवासिया, संगीता अग्रवाल, मीनू, माधवी, मनीषा, कल्पना, रेखा, अनीता आदि ने सुमंत गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन