{"_id":"5946c69d4f1c1bca5f8b47ee","slug":"beaten-children-and-artists","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों और कलाकारों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों और कलाकारों को पीटा
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में बैठे मारपीट के शिकार बच्चे व कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर स्थित डांस एकेडमी में संचालक ने साथियों के साथ डांस सीख रहे बच्चों को पीटा। मुंबई से आए कलाकारों ने विरोध किया तो उन्हें भी पीट दिया। बच्चों और कलाकारों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। कोतवाल का कहना है कि प्रार्थना पत्र आ गया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के रामनगर स्थित नटराज एकेडमी में रविवार दोपहर को मुंबई से डांस सिखाने के लिए कलाकार आए थे। बच्चे भी डांस सीख रहे थे। आरोप है कि इस दौरान संचालक प्रदीप कुमार अपने छह सात साथियों के साथ एकेडमी में घुस गया और अभद्रता करने लगा। विरोध किया तो गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौडे़ तो हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
मारपीट के शिकार बच्चे और कलाकार कोतवाली पहुंचे और मामले की तहरीर दी। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मारपीट करने वालों को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर कीमत पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि इसके पहले भी डांस एकेडमी में मारपीट हो चुकी है, लेकिन पुलिस ने उस वक्त मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन