{"_id":"63f11af8e6e4a7646a0c5cbe","slug":"be-a-good-citizen-after-coming-out-of-jail-dharamveer-orai-news-c-12-1-86495-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से निकलकर अच्छे नागरिक बनें :धर्मवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से निकलकर अच्छे नागरिक बनें :धर्मवीर
Sun, 19 Feb 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
उरई। जिले के प्रभारी व कारागार मंत्री धर्मपाल प्रजापति ने शनिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों से संवाद करते हुए कहा कि जिस जुर्म में वह सजा काट रहे हैं। उसका पश्चाताप करें। जेल से बाहर निकलने के बाद जीवन में सुधार करें। अच्छे कार्य करें, जिससे उनके परिवार, समाज और देश को लाभ मिले।
शनिवार शाम करीब चार बजे यहां लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। कारागार मंत्री कुछ देर रुकने के बाद जिला जेल के लिए रवाना हो गए। जेल में उन्होंने भोजनालय, अस्पताल और बैरकों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। इस दौरान कैदियों से संवाद करते हुए उन्हें अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा दी। कहा कि आप जुर्म करके जेल आ गए लेकिन आपके पीछे परिवार में माता-पिता, भाई-बहन और पत्नी-बच्चों को किस तरह के कष्ट उठाने पड़ते हैं, इसकी कल्पना कीजिए। जो भी बुरा कार्य किया है, उसके बारे में पश्चाताप करके अच्छे नागरिक बनने का प्रयास करें। सजा पूरी करके जब जेल से बाहर निकले तो अपने में सुधार करें। इस तरह से अगर लोग अपराध करके जेलों में आते रहेंगे तो देश का क्या होगा। इस मौके पर माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, डीएम चांदनी सिंह, एसपी ईरज राजा, जेल अधीक्षक नीरज देव आदि मौजूद रहे।