फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BDO tagged 63 animals locked in Goshala

बीडीओ ने गोशाला में बंद 63 पशुओं को टैग लगवाए

Wed, 30 Dec 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
BDO tagged 63 animals locked in Goshala
पौधों को देखने के लिए पहुंची बीडीओ। - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालौन। बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने सुढ़ार सालाबाद स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला की नियमित सफाई कराने के साथ ही चारा, पानी की व्यवस्था करने के निर्देश सचिव सतीश वर्मा को दिए। सर्दी के मौसम में पशुओं को गर्म रखने के लिए रात में अलाव जलवाने एवं पशुओं की संख्या को देखते हुए गोशाला में अतिरिक्त टट्टर लगवाने के भी निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत की थी कि गांव के कुछ पशुपालक अपने जानवरों को अन्ना छोड़ देते हैं जिससे वह खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए बीडीओ ने गोशाला में बंद सभी 63 पशुओं को टैग लगवाए। जिससे अन्ना पशुओं की पहचान की जा सके। इसके अलावा बीडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि यदि बिना टैग का कोई पशु अन्ना घूमता मिलता है तो अन्ना पशु छोड़ने वाले संबंधित पशुपालक की सूचना उन्हें दें। ताकि ऐसे पशु पालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसके बाद बीडीओ ने गांव में पर्यावरण दिवस पर लगवाए गए पौधों का भी निरीक्षण किया। जिसमें अधिकांश पौधे जीवित मिले। इसमें सहयोग करने वाले ग्रामीणों की बीडीओ ने सराहना भी की।
विधिक साक्षरता दिवस एक जनवरी को
जालौन। नव वर्ष पर द डे गर्ल चाइल्स के तहत दिनांक 1 जनवरी 2021 को तहसील क्षेत्र के ग्राम दमां में सायं 3 बजे से विधिक साक्षरता दिवस का सिविल जज मुंसिफ कोर्ट की अध्यक्षता में संपन्न होगा। यह जानकारी तहसीलदार बलराम गुप्ता ने दी है। (संवाद)
विज्ञापन

ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
जालौन। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन मिथिला की शादी लगभग 3 वर्ष पूर्व राजेश पुत्र देवकरन के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराली सोने की जंजीर व 2 लाख रुपये की मांग करने लगे। और उन्होंने बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। कई बार नाते रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी उनमें कोई सुधार नहीं आया बल्कि उनकी प्रताड़ना और बढ़ती गई। बुधवार की सुबह उन्होंने फिर बहन से दहेज की मांग पूरी करने के लिए कहा। लेकिन बहन ने अतिरिक्त दहेज के लिए मना कर दिया। इसके बाद पति अरविंद व देवर सोनू ने बहन की लाठी, डंडों से पिटाई की। पुलिस जांच कर रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed