फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BDO Nadigaon, veterinary officer's salary stopped

Jalaun News: बीडीओ नदीगांव, पशुचिकित्साधिकारी का वेतन रोका

Sun, 16 Apr 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
BDO Nadigaon, veterinary officer's salary stopped
उरई। गोशाला के निरीक्षण में खामियां मिलने पर डीएम ने शनिवार को बीडीओ नदीगांव और पशु चिकित्साधिकारी का वेतन रोकते हुए प्रधान को नोटिस भेजकर खाते पर रोक लगाई है। मामले में सचिव को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। उन्होंने बीडीओ माधौगढ़ को इसकी जांच 15 दिनों में करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नदीगांव ब्लाक के देवगांव में गुरुवार को डीएम चांदनी सिंह ने तहसीलदार कोंच के साथ गोशाला का औचक निरीक्षण किया था। गोशाला में सचिव पवन कुमार सिंह के उपस्थिति न पाए जाने, नेपियर घास न लगवाने, गोवंशों को हरा चारा और पर्याप्त मात्रा में भूसा न मिलने पर नाराजगी जताई थी। तेज धूप होने के कारण टीन शेड पर घास-फूस डालने की व्यवस्था न करने, परिसर में छाया के लिए कोई पौधा रोपित न कराए जाने और गोवंशों को सही तरीके से न रखने में दोषी पाया था। डीएम ने सचिव पवन कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने शनिवार को बीडीओ माधौगढ़ को 15 दिनों के अंदर जांचकर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीडीओ नदीगांव और पशु चिकित्साधिकारी का वेतन रोकते हुए प्रधान को नोटिस भेजकर खाते पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed