फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BDO and secretary reprimanded for not getting green fodder in cowshed

Jalaun News: गोशाला में हरा चारा न मिलने पर बीडीओ व सचिव को फटकारा

Fri, 06 Oct 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
BDO and secretary reprimanded for not getting green fodder in cowshed
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को अस्थायी गोशाला डकोर का औचक निरीक्षण किया। गोवंशों के लिए हरे चारे की व्यवस्था न होने पर खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिव को फटकार लगाई। कहा कि गोवंशों के लिए प्रतिदिन हरा चारा और पानी, छाया की पर्याप्त व्यवस्था रहे। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि अस्थायी गोशाला के संचालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए। गोवंशों को सुबह-शाम भूसा, हरा चारा आदि खिलाया जाए। उन्होंने बीडीओ को निर्देशित किया कि अस्थायी गोशाला परिसर के चारों तरफ छायादार पौधे लगाए जाए। साथ ही पौधों की समुचित देखभाल भी की जाए। गोशाला परिसर में वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए गड्ढे तो बनाए गए, लेकिन उक्त गड्ढों में गोबर नहीं डाला जाता है।
विज्ञापन

डीएम ने फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए गड्ढों में गोबर डाला जाए। अस्थायी गोशाला में रह रहे गोवंशों के लिए उपयुक्त जमीन पर नेपियर घास उगाना सुनिश्चित करें, जिससे गोवंशों को हरे चारे की कमी न रहे। इस दौरान बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed