फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Basor society accuses of depriving them of schemes

Jalaun News: बसोर समाज ने लगाया योजनाओं से वंचित करने का आरोप

Mon, 06 Apr 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Basor society accuses of depriving them of schemes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। अखिल भारतीय बसोर समाज विकास समिति की ओर से रविवार को झांसी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें करन बरार व रामबाबू बरार ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग को भेजे गए पत्र में बसोंड, वंशफार व धरकार जातियों को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्राथमिकता दिए जाने की मांग की गई थी।
आरोप है कि जालौन में विकास खंड अधिकारियों व परियोजना निदेशक ने शासन को भेजी गई रिपोर्ट में इन समाजों की संख्या शून्य दर्शाई है, जिससे ये वर्ग योजनाओं के लाभ से वंचित हो गए, जबकि जिले में इनकी संख्या लगभग एक लाख है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि 28 मार्च 2026 को डीएम को ज्ञापन देकर जांच की मांग की गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति सूची में बसोंड, धरकार व वंशफार जातियां दर्ज हैं और इन्हें वंचित श्रेणी में रखा गया है। इसके बावजूद योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अरविंद, रविंद्र, हल्के, जितेंद्र, पवन, मनोज कुमार, जतन सिंह, तेजराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed