फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ' Bar - bench coordination Work '

‘बार-बेंच आपसी तालमेल से काम करें’

Sat, 03 Oct 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sat, 03 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
' Bar - bench coordination Work '
बार व बेंच के आपसी सहयोग से वादकारियों को बेहतर न्याय दिलाया जा सकता है। इसके लिए दोनों को आपसी तालमेल कर काम करना होगा। यह बात शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति व जालौन के प्रशासनिक अधिकारी विजय प्रकाश पाठक ने जिलाजज सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय स्तर पर अधिवक्ताओं की समस्या सुनी और निस्तारण का भरोसा दिया। इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष प्रघुम्न कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ताओं की कई समस्याएं हैं, जिनका निस्तारण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिवक्ताओं की मांग रखते हुए कहा कि एक न्यायिक अधिकारी के कार्यप्रणाली से अधिवक्ता परेशान है, उनका तबादला कर दिया जाना चाहिए। इसके पहले प्रशासनिक जज ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अरविंद गौतम चच्चू ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता लाजपत राय सक्सेना, देवेंद्र वैघ, रघुनाथ दास विश्रोई, शशिकांत द्विवेदी, युसुफ इश्तियाक, राजेंद श्रीवास्तव, कमर अहमद, अनिल बाबू  गुप्त, मुकुल मिश्रा, अवधेश सोलंकी, कृष्ण औतार, विनोद अग्निहोत्री, माताप्रसाद दोहरे, सुरेश त्रिवेदी, संतलाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed