फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bangladesh burns effigy in protest against atrocities against Hindus.

Jalaun News: हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश का पुतला दहन

Wed, 24 Dec 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh burns effigy in protest against atrocities against Hindus.
फोटो-1-बांग्लादेश का पुतला दहन करते लोग। संवाद
उरई। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं के विरोध में मंगलवार को नगर के घंटाघर बाजार में व्यापारी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। बांग्लादेश में दिवंगत हुए हिंदुओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल व्यापारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, युवाओं ने एक स्वर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की। कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को सुनियोजित ढंग से निशाना बनाया जा रहा है, जो मानवाधिकारों का उल्लंघन है। पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है। प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की मांग करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

घंटाघर बाजार में बांग्लादेश का पुतला दहन किया। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को सौंंपा। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक व व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, डॉ. हरिमोहन पुरवार, केदार भारद्वाज, संजय सुहाने, लालसिंह, श्याम किशोर सर्राफ, सुनील शिवहरे, विनोद पाठक, रवि ईंटोदिया, अरविंद पटेरिया, अनूप लौखटिया, रविंद्र राजपूत, उदय ठाकुर, संजीव सिपौलिया, डॉ. प्रज्ञा राजपूत, प्रदीप द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed