फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ban on officers leaving the district, no leave without permission

Jalaun News: अफसरों के जनपद छोड़ने पर रोक, बगैर अनुमति अवकाश नहीं

Tue, 19 Mar 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ban on officers leaving the district, no leave without permission
उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने जनपद में कार्यरत समूह क और ख के अधिकारियों और कर्मचारियों के जनपद छोडने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान किसी भी अधिकारी को अवकाश लेने से पहले बगैर पर्याप्त कारण बताए अवकाश भी स्वीकृत नहीं होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी परिस्थिति में जिला छोडने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इस दौरान सभी अधिकारी क्षेत्रों में भ्रमण कर आचार संहिता के पालन कराने के साथ चुनावी गतिविधियों पर निगाह रखेगे। बूथों के निरीक्षण के लिए सभी अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने विकास खंड माधौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय अतरेहटी बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के तहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। आयोग के निर्देशानुसार बूथों पर बिजली,पानी,शौचालय,प आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि दिव्यांग वोटरों के लिए व्हील चेयर एवं वृद्व मतदाताओं और गर्भवती को लाइन में बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, उप जिलाधिकारी माधौगढ़ विश्वेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकार शैलेंद्र कुमार बाजपेई, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित आदि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed