फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bakaree chara rahee kishoree par bijalee giree, maut

बकरी चरा रही किशोरी पर बिजली गिरी, मौत

Wed, 16 Sep 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
bakaree chara rahee kishoree par bijalee giree, maut
कोटरा(उरई)। बकरी चराने गई किशोरी पर बिजली गिर गई। इससे वह झुलस गई। आसपास काम कर रहे किसान किशोरी की चीख पुकार पर मौके पर पहुंचे। किसानों ने उसके परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसानों व ग्रामीणों की मदद से किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के नुनसाई निवासी गोविंद प्रसाद की 14 वर्षीय बेटी भावना मंगलवार को बकरियां चराने खेतों ओर गई थी। तभी उस पर बिजली गिर गई। इससे वह झुलस गई। आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने किशोरी की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंच गए। सूचना पर परिजन भी आ गए। किशोरी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed