फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   badlegi gav ki tasweer

आदर्श योजना से बदलेगी गांवों की तस्बीर

Sat, 13 Mar 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
badlegi gav ki tasweer
उरई। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना राज्य सलाहकार समिति के सदस्य रविशंकर हवेलकर ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ लोनिवि गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक की। इसके बाद पत्रकार वार्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार दलित व स्वच्छकार समाज के सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दलित स्वच्छकार समाज के लोग जहां कहीं भी रह रहे है, उन्हें बेदखल नहीं किया जाए और चिन्हित कर भूमि का स्वामित्व प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस ऐतिहासिक घोषणा से संपूर्ण प्रदेश में समाज के लोगों में हर्ष की लहर है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति बाहुल्य जनपद के प्रत्येक 20 गांव की तस्वीर बदलेगी। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि चिन्हित गांवों में बिजली, पानी, सड़क, सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्यालय, शौचालय सहित की व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आदर्श गांव योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed