फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bachchon kee jel bheja gaya dushkarm ka naabaalig aaropee

बच्चों की जेल भेजा गया दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी

Sun, 18 Oct 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
bachchon kee jel bheja gaya dushkarm ka naabaalig aaropee
उरई(जालौन)। शिक्षक की बेटी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी को बच्चों की जेल भेज दिया है। उसके साथी को जेल भेजा गया है। शनिवार को पूरे दिन कोतवाली पुलिस नाबालिग की पुष्टि कराने में लगी रही। वहीं शिक्षक का परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

बुधवार/ गुरुवार की रात शहर निवासी एक शिक्षक की इंटर में पढ़ने वाली बेटी से दो लड़कों ने दुष्कर्म किया था। छात्रा की निशानदेही पर पुलिस ने आनन-फानन में शुक्रवार सुबह दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था। मुख्य आरोपी ई-रिक्शा चालक है। उसकी उम्र कम लगने पर जांच कराई गई। वह नाबालिग मिला। इससे शनिवार को कोतवाली पुलिस ने उसे बच्चों की जेल भेज दिया। उसके दूसरे साथी को बड़ों की जेल भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली पहुंची मुख्य आरोपी की एक करीबी महिला रिश्तेदार ने पुलिस से कहा कि ऐसे लड़के को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इसने जो किया, वह शर्मनाक है। वहीं पीड़ित छात्रा और उसके परिजन अभी भी सदमे में हैं।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का कहना है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं घटना को लेकर सामाजिक संगठनों में भी उबाल है। पदाधिकारियों का कहना है कि वह पीड़ित परिवार से मिलकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने में पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed