फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Baburam Mkam cremated

बाबूराम एमकाम पंचतत्व में विलीन

Fri, 18 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 18 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Baburam Mkam cremated
जनपद में राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेश
विज्ञापन
उपाध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबूराम एमकाम का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। शुक्रवार को उनकी अंत्येष्टि राठ रोड स्थिति बगिया में की गई। इसके पूर्व तुलसी नगर स्थित उनके पैतृक आवास से शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान विधान परिषद के पूर्व सभापति से

लेकर भाजपा एवं अन्य दलों के वरिष्ठ लोग भी मौजूद रहे। बाबूराम एमकाम के निधन से हर ओर शोक की लहर है। बुधवार को लखनऊ के सहारा हास्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। इसके बाद गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर गृह जनपद लाया गया। यहां पार्टी कार्यालय और  कुछ समय के लिए उनके आवास पर रखा गया। शुक्रवार को निर्धारित समय पर

उनके पार्थिव शरीर को एक रथ में रखा गया और अंतिम दर्शन के लिए यात्रा निकाली गई। शव यात्रा तुलसी नगर से होकर शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुई घंटाघर, मौनी बाबा मंदिर से राठ रोड स्थित दादा की बगिया पर पहुंची। यहां पर उनके बेटे राकेश ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान सभी की आंखे नम थी। शव यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता विधान परिषद के

पूर्व सभापति मानवेंद्र सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भइया जी, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर पारीक्षा, भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष उजागर लाल दोहरे, सांसद भानुप्रताप वर्मा, बसपा नेता पूर्व मंत्री चैनसुख भारती, पूर्व मंत्री इंद्रजीत सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सरसेला, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर,

पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी,पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा समाज सेवी यूसुफ अंसारी, बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर, सत्यपाल शर्मा, कमल दोहरे, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह सेंगर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री जेपी गौतम, संतोष सोनी, लक्ष्मणदास बाबानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed